रामगढ़ में दो पत्नियों के विवाद में पति ने गुस्से में आकर फरसा से पत्नी पर किया हमला

Sun, 09 Feb 2025
"रामगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। रामगढ़ जिले के कुजू थाना क्षेत्र स्थित सेवटा रजवार टोला में शुक्रवार को दो पत्नियों के विवाद में पति ने गुस्से में आकर पत्नी पर फरसे से हमला कर दिया। फिर उसने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा आत्महत्या कर ली।
मृतक के पुत्र और अन्य लोगों के सहयोग से घायल महिला को तत्काल स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स भेज दिया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। शुक्रवार को सेवटा रजवार टोला निवासी 60 वर्षीय राजू रजवार की दूसरी पत्नी 50 वर्षीय शांति देवी बर्तन धो रही थी। राजू रजवार ने पीछे से शांति देवी के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर फरसे से वार कर दिया। हालांकि किस बात को लेकर विवाद हुआ, पुलिस इसे पता करने में जुट गई है।
By Sunil.