[email protected] | 7667702724
झारखंड सरकार झालजमीरा पंचायत में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बकरी पालन को बढ़ावा दिया
Thu, 20 Feb 2025
93 Views

"सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के झालजमीरा पंचायत में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने झारखंड सरकार के पशुपालन विभाग ने नौ किसानों को पांच-पांच बकरियां वितरित की, 

झालजमीरा के पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी कुमारी ने कहा कि बकरी पालन कर महिलाएं आत्म निर्भर बने। बकरी पालन से अधिक आय होता है। ऐसे में महिला लाभुक मेहनत कर योजना का लाभ उठाएं। मौके पर पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी कुमारी, पशु चिकित्सक डॉ रोहित कुमार आदि उपस्थित थे। इस योजना के तहत सुमंती देवी, सरस्वती देवी, गुड़िया देवी, राजू महली, साबा उरांव, शांति उरांव, शिला उरांव, मोहनी उरांव, और मैना देवी सहित अन्य किसानों को बकरी   वितरित किया गया,

झारखंड के लोहरदगा जिले में सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के झालजमीरा पंचायत अंतर्गत घाटा में किसानों के बीच बकरी वितरण किया गया, झारखंड सरकार के पशुपालन विभाग की ओर से सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के नौ किसानों के बीच लाभुक पांच बकरी का वितरण किया गया।

Post By D. Jon Munda 

 
Home
About
Blog
Contact
FAQ