[email protected] | 7667702724
दिल्ली के पश्चिम विहार में डी क्राउन होटल में आत्महत्या का मामला
Fri, 14 Feb 2025
133 Views

"दिल्ली के पश्चिम विहार में डी क्राउन होटल में  एक युवक द्वारा आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

जिस होटल में युवक ने सुसाइड किया है, उसी होटल से एक युवती भी मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार सुबह करीब 7:12 बजे पश्चिम विहार ईस्ट थाने में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली। इसके बाद एसएचओ पश्चिम विहार ईस्ट पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान एसएचओ ने पाया कि कमरे में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

पुलिस की जांच में मृतक की पहचान अभिनव सागर (24 वर्ष) पुत्र रामानुजन सागर निवासी निहाल विहार, दिल्ली के रूप में हुई। बताया गया कि जिस कमरे से युवक का शव मिला है, उसी कमरे में एक लड़की भी मिली। पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को जानते थे। पिछले दिनों उनके बीच कुछ कहासुनी हुई थी। क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी

By Ajit Kumar

 
Home
About
Blog
Contact
FAQ