[email protected] | 7667702724
झारखंड के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बादल छाए हुए हैं
Sat, 01 Mar 2025
138 Views

झारखंड में पिछले 24 घंटों में मौसम का मिजाज शुष्क ही रहा है. हालांकि कई इलाकों में आसमान में आंशिक बादल देखने को मिला है. मौसम केंद्र, रांची ने अपने ताजा मौसम का अपडेट जारी किया है

इस रिपोर्ट के अनुसार 1 मार्च को राज्य के उत्तर पूर्वी और निकटवर्ती उत्तरी भागों में आसमान में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है. राज्य के उत्तर पूर्वी जिलों के अलावा अन्य हिस्सों में भी आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. मौसम केंद्र, रांची के अनुसार 01 मार्च को रांची के तापमान 19 से 33 ℃ के बीच रह सकता है

"मौसम विभाग की ओर से अगले पांच दिनों के लिए कोई भी चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया है. लेकिन कुछ इलाकों में हल्की वर्षा और बाकी के जिलों में आंशिक बादल बनने की संभावना जरूर जताई है

28 फरवरी के राज्य का अधिकतम तापमान सरायकेला खरसावां में रिकॉर्ड हुआ. यहां पारा 37℃ तक चढ़ा. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का न्यूनतम तापमान लोहरदगा में रिकॉर्ड हुआ. यहां पारा 10.3 ℃ तक गिरा. इस दौरान रांची के न्यूनतम तापमान 15℃, जमशेदपुर का 18℃, डाल्टनगंज का 13℃ रिकॉर्ड हुआ

By  suraj

 
Home
About
Blog
Contact
FAQ