[email protected] | 7667702724
सेब खाने के क्या है फायदे, स्वास्थ्य का खजाना है सेब
Sat, 22 Feb 2025
125 Views

Dr. S Kumar (National President MK SEVA SANSTHAN) ने बताया सेब खाने के क्या है फायदे और हमे कब सेब खाना चाहिए, एक सेब का सेवन करने से डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सेब को स्वास्थ्य का खजाना कहा जाता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व हैं जो शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए फायदेमंद है। सेब में विटामि -ए, विटामि -सी, फाइबर, आयरन, कैल्शियम के साथ एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो कई बीमारियों से बचाते हैं आइए जानते हैं, सेब खाने के फायदे क्या है, 

"सेब में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसकी वजह से हृदय रोग का खतरा कम होता है।  सेब एक ऐसा फल है जिसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर ज्यादा मात्रा में पाई जाती है। इससे पेट भरा हुआ महसूस होता है और भूख कम लगती है। जो कि वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है।  सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने पर टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम किया जा सकता है।

सेब में एक तत्व बोरॉन होता है, जो आपके हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाने का काम करता है। इस तरह सेब हड्डियों के लिए लाभकारी होता है।  सेब को चबाकर खाने से मुंह में लार अधिक बनती है, जिससे मुंह की सफाई हो जाती है और बैक्टीरिया को पनपने से रोकने में भी मदद मिलती है। इससे दांतो और मसूड़े दोनों स्वस्थ रहते हैं।  सेब खाना पाचनतंत्र के लिए अच्छा होता है। इसमें टार्टरिक एसिड पाया जाता है जिसके कारण यह जल्दी पच जाता है और साथ में अन्य खाने को भी पचाने का काम करता है। इसके सेवन से पेट के किड़े मर जाते हैं और मल के रास्ते से बाहर निकलते हैं। सेब खाने से कब्ज की समस्या भी दूर होती है।

सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनॉइड्स पाए जाते हैं, जो शरीर को कैंसर की कोशिकाओं से बचाने में मदद करते हैं। यह खासकर स्तन कैंसर और कोलोन कैंसर के खतरे को दूर करने में सहायक है।  किसी भी चीज का अधिक मात्रा में सेवन नुकसान पहुंचा सकता है, ऐसा ही सेब के साथ भी है। यदि ज्यादा मात्रा में सेब का सेवन किया जाए तो पाचन संबंधी समस्या हो सकती है, जैसे- गैस बनना, पेट फूलना, इत्यादि।  रात में सेब का सेवन नुकसानदेह हो सकता है। सेब में शुगर और फ्रूक्टोज पाया जाता है जो आपके शरीर को एक्टिव कर देता है फिर निंद आने में परेशानी होती है। रात में सेब का सेवन आपके निंद में बाधा उत्पन्न कर सकती है।  भोजन करने के तुरंत बाद सेब नहीं खाना चाहिए। खाना खाने के तुरंत बाद सेब खाने से ब्लड शुगर लेबल बढ़ सकता है और सेब में पाया जाने वाला एसिड भाजन के पाचन क्रिया को धीमा कर सकता है। इससे अपच की समस्या हो सकती है। इसलिए भोजन करने के 1-2 घंटे बाद ही सेब खाना चाहिए।  शाम के समय सेब का सेवन पेट संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है। इससे गेस, पेट दर्द या एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इन समस्याओं से बचने के लिए शाम को सेब का सेवन न करें। 

जिनका लोगो का वी पी कम रहता हैं उन्हें सेब में हल्का नमक डाल कर खाना चाहिए और जिनका वी पी ज्यादा रहता हैं उनको रोज दोपहर में एक सेब खाना चाहिए!

Post BY Dr. S Kumar

 
Home
About
Blog
Contact
FAQ