[email protected] | 7667702724
2025 में शाओमी ने Redmi Note 14 5G को नया Ivy Green कलर वेरिएंट लॉन्च
Sat, 15 Feb 2025
154 Views

"2025 में शाओमी ने भारत में अपने Redmi Note 14 5G को एक नए Ivy Green कलर ऑप्शन के साथ मार्केट्स में लॉन्च किया है।  स्मार्टफोन को पहले टाइटन ब्लैक, फैंटम पर्पल और मिस्टिक पर्पल रंगों में दिसंबर में लॉन्च किया गया था।

नया Ivy Green कलर ऑप्शन  उपलब्ध है, यह फोन की खूबसूरती को और आकर्षक बनाता है। परंतु नए कलर वेरिएंट में कोई हार्डवेयर बदलाव नहीं किए गए हैं। फोन के अन्य फीचर्स पहले जैसे ही हैं।शाओमी की वेबसाइट पर Redmi Note 14 5G Ivy Green वेरिएंट उपलब्ध है। इसके विभिन्न वेरिएंट्स की कीमतें इस प्रकार हैं:

  • 6GB + 128GB मॉडल: 18,999 रुपये, 8GB + 128GB मॉडल: 18,999 रुपये, 8GB + 256GB मॉडल: 20,999 रुपये, शाओमी ने ICICI, HDFC, SBI और J&K क्रेडिट/डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹1,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी पेश किया है, जिससे ग्राहकों को और भी आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं।

Redmi Note 14 5G में 6.67-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2100nits पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट और SGS आई प्रोटेक्शन के साथ है, जो यूजर्स की आंखों को आराम पहुंचाता है और एक बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करता है। स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7025-Ultra प्रोसेसर और IMG BXM-8-256 GPU दिया गया है, जो इसे बेहतरीन ग्राफिक्स और प्रोसेसिंग पावर देता है। यह स्मार्टफोन तेज प्रदर्शन के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के दौरान स्मूथ एक्सपीरियंस प्रदान करता है।इसमें में एक शक्तिशाली कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP Sony LYT-600 OIS कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, और 2MP मैक्रो यूनिट है। सेल्फी के लिए इसमें 20MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो की एक बेहतर सेल्फी और वीडियो  बनाने की  मदच करती है।

By Das Babu

 
Home
About
Blog
Contact
FAQ